अशोक के उत्तराधिकारियों का वर्णन करें

अशोक के उत्तराधिकारी

सम्राट अशोक की मृत्यु के बाद उसके अयोग्य उत्तराधिकारियों के कारण मौर्य साम्राज्य का पतन होता चला गया. अशोक के उत्तराधिकारियों के विषय में विभिन्न स्रोतों से अलग-अलग जानकारियां मिलती है. कुछ विद्वानों का मानना है कि अशोक की मृत्यु के तुरंत बाद उसके साम्राज्य का पतन हो गया.

अशोक के उत्तराधिकारी

कुणाल

अधिकांश विद्वान कुणाल को ही अशोक का उत्तराधिकारी मानते हैं. कुणाल ने 8 वर्षों तक शासन किया था. बौद्ध स्रोतों से ज्ञात होता है कि कुणाल अपनी विमाता तिष्यरक्षिता के द्वारा अनुभव अंधा करवा दिया गया था

दशरथ

कुणाल के पपश्चात दशरथ मौर्य साम्राज्य का शासक  बना. डॉ. स्मिथ का विचार है कि कुणाल की मृत्यु के बाद मौर्य साम्राज्य के पतन हो गया. साम्राज्य के पूपर्वी भाग का शासक दशरथ बना था तथा पश्चिमी भाग का शासक संप्रति बना. लेकिन ऐसा नहीं मानते हैं. दशरथ ने भी लगभग 8 वर्ष तक शासन किया.

अशोक के उत्तराधिकारी

अन्य उत्तराधिकारी

दशरथ के पश्चात संप्रति, शालिशुख, देववर्मन तथा शतधनुष मौर्य साम्राज्य के शासक हुए. उसके पश्चात वृहद्रथ मौर्य साम्राज्य का शासक बना. वह मौर्य साम्राज्य का अंतिम शासक था. उसके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने उसकी दुर्बलता का फायदा उठाकर 184 ई. पू. में उसकी हत्या कर राजसिंहासन पर अधिकार कर लिया. इस प्रकार 184 ई. पू. में मौर्य साम्राज्य का पतन हो गया.

इन्हें भी पढ़ें:

Note:- इतिहास से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर नहीं मिल रहे हैं तो कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट करें. आपके प्रश्नों के उत्तर यथासंभव उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी.

अगर आपको हमारे वेबसाइट से कोई फायदा पहुँच रहा हो तो कृपया कमेंट और अपने दोस्तों को शेयर करके हमारा हौसला बढ़ाएं ताकि हम और अधिक आपके लिए काम कर सकें.  

धन्यवाद.

Leave a Comment

Telegram
WhatsApp
FbMessenger