चालुक्य कौन थे?

चालुक्य कौन थे?

चालुक्य वंश की उत्पत्ति के विषय में कोई स्पष्ट लिखित जानकारी उपलब्ध नहीं है.  कोई उन्हें शूलिक जाति से संबंधित मानते हैं जिसका वर्णन वृहत्संहिता में किया गया. वहीं बिसेंट ए स्मिथ के अनुसार चालुक्य विदेशी थे. नीलकंठ शास्त्री के कहना है इस वंश का प्रारंभिक नाम चलक्य है. चालुक्य वंश का मुख्य रूप से तीन शाखाएं है- बादामी (वातापी) चालुक्य, कल्याणी के चालुक्य तथा पूर्वी (वेंगी) चालुक्य वंश. 

चालुक्य कौन थे?

1. बादामी (वातापी) चालुक्य वंश

बदामी चालुक्य वंश, चालुक्य वंश की मुख्य शाखा मानी जाती है. इसी वंश ने चालुक्य राजवंश की नीव डाली. इस राजवंश का सबसे महत्वपूर्ण और प्रतापी शासक पुलकेशी प्रथम (535-566 ई.) था. चालुक्य राजवंश के प्रारंभिक राजाओं के रूप में जयसिंह और उसके पुत्र राणराज का उल्लेख मिलता है. लेकिन इनके विषय में बहुत ही कम जानकारी उपलब्ध है.

चालुक्य कौन थे?

2. कल्याणी के चालुक्य

कल्याणी के चालुक्यों के इतिहास के विषय में स्रोत लगभग वही है जो बादामी चालुक्यों के इतिहास के हैं. कल्याणी के चालुक्य से संबंधित अनेक अभिलेख प्राप्त होते हैं. ये अभिलेख मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा में है. ये ज्यादातर पत्थरों में गुदे हुए हैं. ताम्रपत्र बहुत कम मिलते हैं. कल्याणी के चालुक्य अपने संबंध बादामी के चालुक्यों से बताते हैं. वे अपने को विक्रमादित्य द्वितीय के किसी भाई के वंशज कहते हैं. इस भाई के विषय में पहले किसी अभिलेख में उल्लेख नहीं मिलता है. इस राजवंश का संस्थापक लैलप द्वितीय (973-997 ई.) था, जो कि विक्रमादित्य और बोंथा देवी का पुत्र था.

चालुक्य कौन थे?

3. पूर्वी (वेंगा) चालुक्य वंश

बादामी चालुक्य के पुलकेशी द्वितीय ने अपने शासनकाल में के प्रारंभ में संपूर्ण पूर्वी दकन को जीत लिया था. उसने अपने भाई विष्णुवर्धन को वहां राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया. शीघ्र ही विष्णुवर्धन ने इस राज्य को अपना स्वतंत्र राज्य घोषित किया, जिसका पुलकेशी ने कोई विरोध नहीं किया. पुलकेशी का भाई विष्णुवर्धन (624-641 ई.) इस राज वंश का संस्थापक था. ये राजंश लंबे समय तक चलता रहा तथा इतिहास में पूर्वी चालुक्य वंश के नाम से प्रसिद्ध हुआ. यह राजवंश ने लगभग 5 शताब्दियों तक राज्य किया.

इन्हें भी पढ़ें:

Note:- इतिहास से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर नहीं मिल रहे हैं तो कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट करें. आपके प्रश्नों के उत्तर यथासंभव उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी.

अगर आपको हमारे वेबसाइट से कोई फायदा पहुँच रहा हो तो कृपया कमेंट और अपने दोस्तों को शेयर करके हमारा हौसला बढ़ाएं ताकि हम और अधिक आपके लिए काम कर सकें.  

धन्यवाद.

Leave a Comment

Telegram
WhatsApp
FbMessenger