धर्म सुधार आंदोलन के क्या परिणाम हुए?

धर्म सुधार आंदोलन

यूरोप के इतिहास में धर्म सुधार आंदोलन अत्यधिक महत्वपूर्ण था. इससे यूरोप के जन्म जीवन में व्यापक प्रभाव पड़ा. इस आंदोलन के परिणाम स्वरूप बहुत से बदलाव हुए. 

धर्म सुधार आंदोलन के परिणाम

1. प्रोटेस्टेंट धर्म का जन्म

धर्म सुधार आंदोलन का यूरोप पर व्यापक प्रभाव पड़ा. धर्म सुधार आंदोलन के सफल होने से पहले यूरोप में केवल कैथोलिक धर्म था. लेकिन इस आंदोलन के परिणाम स्वरूप प्रोटेस्टेंट धर्म का जन्म हुआ. इससे यूरोप दो धार्मिक गुटों में बट गया. अब यूरोप में कैथोलिक धर्म अर्थात पोप का वर्चस्व कम हो गया. प्रोटेस्टेंट और कैथोलिक धर्म दोनों ही ईसाई धर्म के दो अलग-अलग शाखा थी. जिनकी बहुत सी मान्यताएं एक दूसरे से भिन्न थी. 

धर्म सुधार आंदोलन

 

2. इंग्लैंड का विकास

धर्म सुधार आंदोलन ने इंग्लैंड के विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इससे पहले कैथोलिक धर्मगुरु पोप न केवल धार्मिक मामलों पर बल्कि राजनीतिक मामलों पर भी हस्तक्षेप करता था. जिसके कारण विकास में बाधा पड़ती थी. पोप केवल अमेरिका, पुर्तगाल और स्पेन को ही व्यापार करने की अनुमति प्रदान करता था. धर्म सुधार आंदोलन के बाद इंग्लैंड ने भी अमेरिका में अपने उपनिवेश स्थापित किए और यूरोप में स्वेच्छा से संबंध स्थापित किए. इसके अतिरिक्त इंग्लैंड विश्व के अनेक देशों पर अपने उपनिवेश स्थापित करने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया.

 

धर्म सुधार आंदोलन

3. राजा की शक्ति में वृद्धि

धर्म सुधार आंदोलन से पहले पोप राजनीतिक मामलों में भी हस्तक्षेप करता था. लेकिन इस आंदोलन के बाद चर्च राजा के अधीन हो गया. इससे राजा के सम्मान और पद की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई.इसके अलावा राजा की व्यक्तिगत शक्ति में भी वृद्धि हुई और उन में राष्ट्रीयता की भावना प्रबल हुई. अब चर्च प्रशासन का संचालन, उनके पदाधिकारियों की नियुक्ति, चर्च के झगड़ों का फैसला आदि राजा के अधिकार में आ गए. अब चर्च के अधिकारी राजा का विरोध नहीं कर सकते थे. एलिजाबेथ के शासनकाल में हाई कमीशन न्यायालय की स्थापना की गई जो धार्मिक विद्रोह के मामलों में न्याय करता था.

धर्म सुधार आंदोलन

4. संसद पर प्रभाव

धर्म सुधार आंदोलन का प्रभाव इंग्लैंड की संसद पर भी पड़ा. ट्यूडर शासकों ने संसद को अपनी साझेदारी में प्रयोग करते हुए अपने शक्ति में निरंतर वृद्धि की. इसी साझेदारी जिसके द्वारा संसद को धर्म सुधार आंदोलन का यंत्र बनाया गया था. इससे संसद को राज्य के प्रमुख कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ जिससे उसकी कार्यक्षमता में वृद्धि हुई संसद को अपनी शक्ति व अधिकारों का भी अनुभव हुआ. जिसका प्रमाण एलिजाबेथ के शासनकाल में संसद की जागरूकता व स्टुअर्ट शासक जेम्स को चुनौती के रूप में मिलता था. धर्म सुधार आंदोलन का संसद पर एक अन्य प्रभाव लार्ड सभा में मठाधीशों की संस्था का कम होना था. जिससे लार्ड सभा में धार्मिक मत का प्रभाव भी कम हुआ.

5. समाज पर प्रभाव

धर्म सुधार आंदोलन ने सामाजिक गुटों के संतुलन में परिवर्तन किया. इसके द्वारा एक और चर्च के अधिकारियों के धन व प्रभाव में कमी आई तो दूसरी और भूपति वर्ग का उत्थान हुआ जिसने सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया. धर्म सुधार आंदोलन का एक नकरात्मक प्रभाव भी समाज में पड़ा. इससे भिखारियों और चोरों की संख्या में काफी  वृद्धि हो गई. ऐसा मठों के समाप्त होने के कारण हुआ था क्योंकि मठ गरीबों के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे थे. मठों में गरीबों को शरण एवं शिक्षा दी जाती. लेकिन मठों के समाप्त होने से गरीब असहाय हो गए जिसके कारण अपराधों में वृद्धि हुई.

धर्म सुधार आंदोलन

6. आर्थिक सुधार

धर्म सुधार आंदोलन का महत्वपूर्ण प्रभाव इंग्लैंड के आर्थिक क्षेत्र पर भी पड़ा. मठों के प्रभाव समाप्त होने के बाद उनकी अपार संपत्ति पर राज्य का अधिकार हो गया. इसके अलावा मठों को दी जाने वाली वार्षिक सहायता तथा पोप को भेजे जाने वाली धनराशि तथा उपहार आदि बंद हो गए. इस प्रकार बची धनराशि का उपयोग राष्ट्र के आर्थिक विकास में किया गया. इससे इंग्लैंड की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ.

7. शिक्षा पर प्रभाव

धर्म सुधार आंदोलन का व्यापक प्रभाव शिक्षा पर भी पड़ा. इस आंदोलन के द्वारा शिक्षा का काफी प्रचार-प्रसार हुआ और अनेक विद्यालयों की स्थापना की गई. राष्ट्रीय भाषा की महत्ता में भी वृद्धि हुई. बाइबल को अनेक भाषाओं में अनुवाद किया गया. साहित्य एवं शिक्षा की उन्नति के लिए अनेक समितियों की स्थापना की गई .शिक्षा का कार्य चर्च के स्थान पर सामाजिक संस्थाओं के द्वारा किया जाने लगा. इससे शिक्षा का प्रचार प्रसार काफी तेजी से होने लगा.

धर्म सुधार आंदोलन

8. चर्च में व्याप्त बुराइयों को दूर करने की कोशिश

धर्म सुधार आंदोलन के प्रभाव को देखते हुए पोप ने भी धार्मिक क्षेत्र में अनेक सुधार कर कैथोलिक धर्म को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किया. उसने स्वयं चर्च में व्याप्त बुराइयों को स्वीकार किया और उन्हें दूर करने की कोशिश की. इस प्रकार कैथोलिक चर्च में व्याप्त काफी बुराइयां दूर की गई.

————————–

इन्हें भी पढ़ें:

  1. हिटलर की गृह नीति का वर्णन कीजिए
  2. हिटलर की विदेश नीति का वर्णन करें
  3. प्रथम विश्व युद्ध के बाद आई आर्थिक मंदी का क्या कारण था?

——————————–

Note:- इतिहास से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर नहीं मिल रहे हैं तो कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट करें. आपके प्रश्नों के उत्तर यथासंभव उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी.

अगर आपको हमारे वेबसाइट से कोई फायदा पहुँच रहा हो तो कृपया कमेंट और अपने दोस्तों को शेयर करके हमारा हौसला बढ़ाएं ताकि हम और अधिक आपके लिए काम कर सकें.  

धन्यवाद.

Leave a Comment

Telegram
WhatsApp
FbMessenger