औद्योगिक क्रांति के सकारात्मक परिणामों का वर्णन करें

औद्योगिक क्रांति के सकारात्मक परिणाम (Positive results of Industrial Revolution)

इंग्लैंड में हुए औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप इंग्लैंड में बहुत से सकारात्मक परिणाम हुए. ये परिणामों ने इंग्लैंड की तकदीर और तस्वीर ही बदलकर रख दी. ये सकारात्मक परिणाम इस प्रकार हैं:

औद्योगिक क्रांति के सकारात्मक परिणाम 

1. अर्थव्यवस्था का विकास

औद्योगिक क्रांति के परिणामस्वरूप इंग्लैंड के अर्थव्यवस्था में काफी तेजी से विकास हुआ. इंग्लैंड का व्यापार का काफी तेजी से फैलने लगा. यहां से पूरी इंग्लैंड में बना सामान पूरी दुनिया में जाने लगा. इससे पूरी दुनिया से धन इंग्लैंड में आने लगे. इसे इंग्लैंड के अर्थव्यवस्था का काफी तेजी से विकास होना शुरू हुआ. दुनियाभर में इंग्लैंड के सामानों की मांग तेजी से बढ़ने लगी. मांग के कारण उत्पादन भी बड़ी तेजी से बढ़ती चली गई.

औद्योगिक क्रांति के सकारात्मक परिणाम 

2. व्यापार में वृद्धि

औद्योगिक क्रांति के बाद इंग्लैंड के व्यापार में भी काफी वृद्धि हुई. इंग्लैंड के कारखानों में उच्च गुणवत्ता वाले सामानों का उत्पादन कम समय में तथा बड़ी मात्रा में होने लगी. सामानों को बेचने के लिए नए बाजारों की खोज होने लगी. विश्व के अन्य देशों तक पहुंचने के लिए समुद्री मार्ग की खोज की गई. विश्व के कई देशों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित किए गए. इसे इंग्लैंड के व्यापार में कई गुना वृद्धि हुई.

औद्योगिक क्रांति के सकारात्मक परिणाम 

3. कृषि का मशीनीकरण

औद्योगिक क्रांति के बाद बड़ी संख्या में मशीनों का निर्माण हुआ. कृषि कार्य में उपयोग आने वाली मशीनों का भी बड़े पैमाने पर निर्माण होने लगा. इस कारण कृषि के क्षेत्र में भी तेजी से मशीनीकरण होता चला गया. अब कृषि कार्यों में मशीनों भरपूर उपयोग होने लगा. इससे कम समय में तथा अधिक क्षेत्रों पर कृषि कार्य किया जाने लगा इससे फसलों के उत्पादन में कई गुना वृद्धि हुई.

औद्योगिक क्रांति के सकारात्मक परिणाम 

4. संचार और परिवहन का विकास

संचार और परिवहन के साधनों में काफी तेजी से विकास हुआ. बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण किया गया. इससे भारी वस्तुओं को एक साथ दूसरे स्थान तक ले जाना काफी सुविधा हो गया. इस कारण वस्तुओं को देश के कोने-कोने तक पहुंचना काफी सुगम हो गया. इससे व्यापार और रोजगार के नए अवसर खुले.

औद्योगिक क्रांति के सकारात्मक परिणाम 

5. रेल मार्ग का विकास

औद्योगिकरण के बाद इंग्लैंड में रेल मार्ग काफी तेजी से विकास हुआ. रेल मार्ग से कम समय में अधिक सामान देश के एक हिस्से से दूसरी हिस्से तक आसानी से ले जाया जा सकता था. इस देश के अंदर के व्यापार को काफी प्रोत्साहन मिला. इससे रोजगार में भी काफी वृद्धि होती चली गई. व्यापार को भी काफी प्रोत्साहन मिला.

औद्योगिक क्रांति के सकारात्मक परिणाम 

6. बैंकों का विकास

औद्योगिक क्रांति के बाद व्यापारी उन्नति होने से इंग्लैंड में पूंजीपतियों का जन्म हुआ. इससे पूंजी के लेनदेन को काफी बढ़ावा मिला. इससे पूंजीवाद का जन्म हुआ. साथ ही पूंजी की मांग काफी तेजी से बढ़ने लगी. इसके परिणामस्वरूप बैंकों का जन्म हुआ. 1750 ई. में इंग्लैंड में केवल 10-12 बैंक ही थे. वहीं 1793 ई. में बैठकर इंग्लैंड में बैंकों की संख्या बढ़कर चार सौ तक पहुंच गई.

इन्हें भी पढ़ें:

Note:- इतिहास से सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर नहीं मिल रहे हैं तो कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट करें. आपके प्रश्नों के उत्तर यथासंभव उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी.

अगर आपको हमारे वेबसाइट से कोई फायदा पहुँच रहा हो तो कृपया कमेंट और अपने दोस्तों को शेयर करके हमारा हौसला बढ़ाएं ताकि हम और अधिक आपके लिए काम कर सकें.  

धन्यवाद.

Leave a Comment

Telegram
WhatsApp
FbMessenger